छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को मिलेगा कौशल विकास का प्रशिक्षण
- सीआईडीसी के साथ महाविद्यालय प्रशासन ने किया समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय व सीआईडीसी के मध्य सहमति पत्र पर बुधवार को हस्ताक्षर हुआ। इसके तहत अब छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सीआईडीसी के ट्रेनर कौशल विकास का प्रशिक्षण देंगे।
नीति आयोग द्वारा संचालित कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री डेवेलपमेंट काउंसिल (सीआईडीसी) नई दिल्ली के निदेशक पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के बाद अब सीआईडीसी के ट्रेनर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि सीआईडीसी महाविद्यालय के छात्रों को अपने स्तर पर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगी। जिसमें आने-जाने रहने का व्यय तथा अल्प आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय प्रबंध समिति सदस्य डॉ. अजय कुमार पांडेय ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के कौशल विकास में सहायक होगा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए ऐतिहासिक महत्व का पल है। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ. महेंद्र सुल्तानिया ने किया। इस दौरान मुख्य नियंता डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, डॉ. विद्याभूषण, डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. प्रताप विजय, डॉ. विजय कुमार राय, डॉ. अमित भारती, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. मनोज भारतीय, डॉ. गणेश श्रीवास्तव, डॉ. पुरुषोत्तम पांडेय, डॉ. अनुभव श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार मिश्रा, डॉ. हरेंद्र शर्मा, डॉ. चंद्रभान, डॉ. संध्या राय, डॉ. राजकुमारी ओझा, डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. कन्हैया, अवनीश, दिलीप, रामू, छोटेलाल, धनंजय आदि उपस्थित रहे।