विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने बकाया वेतन देने, पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने और एमडीएम का कन्वर्जन कास्ट की रकम तत्काल भेजेे जाने की मांग की है। धरना के बाद शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे और उनका घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच बीएसए गजराज यादव ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की मांगों पर जल्द ही कदम उठाया जाएगा।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि 15 हजार और 16448 के तहत नव नियुक्त शिक्षकों का आनलाइन सत्यापन हो चुका है, लेकिन अभी तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया। जनपद में शासनादेश के क्रम में समायोजन, स्थानांतरण अविलंब शुरू हो। पदोन्नति प्रक्रिया सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश के तहत शुरू हो। 2016-17 का सत्र प्रारंभ होने से लेकर अप्रैल माह से अब तक एमडीएम के कन्वर्जन कास्ट की रकम एवं रसोइया मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इसे तत्काल भुगतान किया जाए नहीं तो विद्यालयों पर खाना बनवाना बंद करा दिया जाएगा। धरने को प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ और शिक्षा मित्र एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है।
महामंत्री केशरी लाल ने कहा कि एक ही विद्यालय के समस्त अध्यापकों का निलबंन वेतन बाधित किया गया है जो गलत है उसे वापस लिया जाए। धरना के बाद शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंच गए और बीएसए का घेराव करते हुए तत्काल मांगों को पूरा करने पर अड़ गए। बीएसए ने शिक्षकों से कहा कि उनकी मांगों पर जल्द ही कदम उठाया जाएगा। इसके बाद शिक्षक माने। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मारकंडेय राय, अशोक कुमार पांडेय, वंदना सिंह, कीर्ति मिश्र, सुरेश मौर्य, हीरालाल भारती, संजय राज सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ल, प्रेम प्रकाश दुबे, जितेंद्र सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, आशा गुप्त, रंजना चौरसिया, कमलेश यादव, निधि सिंह, आकांक्षा शाही, माया मिश्र, अंशुमान सलभ, योगेंद्र याद, प्रमोद चौधरी, मनोज सिंह, अर्चना मौर्य, सुखदा अग्निहोत्री समेत अन्य मौजूद रहे।