फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालयों के विलय पर शिक्षकों ने प्रधानों और अभिभावकों से की चर्चा

Mon, 30 Jun 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
स्कूलों की पेयरिंग को लेकर बीआरसी बेलहर पर बैठक करते हुए ​शिक्षक व अ​भिभावक
विज्ञापन
बेलहर। प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर विकास खंड बेलहर कलां बीआरसी पर सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने विलय से प्रभावित गांवों के प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति व अभिभावकों से बैठक कर चर्चा की गई। उनको यह बताया गया कि विभाग द्वारा 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को नजदीकी विद्यालय में विलय करते हुए मर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे काफी परेशानियां होंगी।
विज्ञापन

चर्चा के दौरान ब्लॉक पदाधिकारियों, संघर्ष समिति एवं विलय के लिए नामित विद्यालय के ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष, अभिभावकों की संयुक्त बैठक कर सभी को विभाग द्वारा विलय किए जाने के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई । ब्लॉक अध्यक्ष के सी सिंह ने बताया बार-बार कहे जाने के बावजूद भी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं मानक विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद नहीं कराया जा रहा है। जिससे परिषदीय स्कूलों में छात्रों की संख्या घट रही है।
उन्होंने कहा कि विलय के लिए नामित विद्यालय अपने विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक करेंगे तथा सदस्यों से विलय के संबंध में बैठक करते हुए बैठक रजिस्टर पर सहमति/असहमति का हस्ताक्षर कराते हुए उसकी एक प्रति संगठन को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

इस बैठक में रेखा नायक, रेखा मोदनवाल ,चंद्रपाल सिंह, सत्यप्रकाश राय, अवधेश त्रिपाठी, खान ओसामा, नवीन त्रिपाठी, बाल गोविंद राय, सिद्ध सागर यादव, अभिनव सिंह, नागेंद्र कुमार, सुनील वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, विनय राज, सिराजुद्दीन, राजाराम, सर्वजीत, सत्यप्रकाश, पवन राय, मो. इकबाल, राजेश यादव, सत्येंद्र सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें