बेलहर। बेलहरकला थाना पुलिस ने रविवार को 400 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल, गाड़ी व कुछ नगदी भी बरामद हुई है।
एसओ श्याम मोहन ने बताया कि कुशहरा स्थित पुलिया के पास एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। मामला संदिग्ध होने पर उन्हें रोका गया। पूछताछ करने पर संदिग्धों की पहचान किशन निवासी कुशहरा व मनिरका भारती निवासी जंगल बिहुली थाना पीपीगंज के रूप में हुई। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से 400 ग्राम गांजा, दो मोबाइल व बिक्री किए हुए 570 रुपये बरामद हुए। गाड़ी का कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस मांगने पर आरोपी नहीं उपलब्ध करा सके। जिसके लिए गाड़ी को सीज कर और दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके न्यायालय भेज दिया गया। संवाद