ैली ब्लॉक में आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में चुने गए पदाधिकारी इस दौरान स्वागत भी हुआ।स?
- फोटो : KHALILABAD
हरिकेश सांथा, जयभान बने बघौली ब्लॉक अध्यक्ष
- प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई बघौली और सांथा का चुनाव शुक्रवार को हुआ। सांथा ब्लॉक से हरिकेश मिश्र और बघौली ब्लॉक से जयभान चौधरी अध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद सिंह एवं पर्यवेक्षक विजयनाथ ने बताया कि सांथा ब्लॉक का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। इसमें हरिकेश मिश्र को ब्लॉक अध्यक्ष, अब्दुल रसीद को मंत्री और रामकेश को कोषाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को एक सप्ताह में ब्लॉक कमेटी गठन करने का निर्देश दिया गया है। बघौली ब्लॉक के चुनाव में जयभान चौधरी और नूतन राय अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल किया था। जिसमें जयभान चौधरी को 124 मत, नूतन राय को 68 मत मिला। इसके साथ ही मंत्री और कोषाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें रमेश प्रसाद मंत्री और अश्वनी पांडेय कोषाध्यक्ष चुने गए। जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह शिक्षक हितों के लिए कार्य करेगी। शिक्षक समस्याओं को संगठन के समक्ष रखेगी। इस दौरान संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, मंत्री ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।