फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक रामस्नेही राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित

Sat, 06 Sep 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
लखनऊ में माध्यमिक और बेसिक ​शिक्षा मंत्री के हाथों राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत होते राम 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटवा खलीलाबाद के प्रधानाध्यापक रामस्नेही यादव को शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ के लोक भवन में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हे यह पुरस्कार सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबी देवी और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप ने दी। उनको सम्मान मिलने पर शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटवा पर तैनात रामस्नेही यादव ने बताया कि वह मूलत: देवरिया जिले के बरहज के रहने वाले हैं। जिले में वर्ष 2009 में उनकी सहायक अध्यापक के पद पर प्राथमिक विद्यालय औरवा हैंसर ब्लॉक में तैनाती हुई। इसके बाद उनका प्रमोशन हुआ तो छह फरवरी 2015 को उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटवा खलीलाबाद में तैनाती मिली।
उस समय विद्यालय का छात्र नामांकन मात्र 22 था। उन्होंने छात्रों के नामांकन बढ़ाने में काफी जोर दिया। जिससे विद्यालय का नामाकंन बढ़ा और वर्तमान में यह संख्या 121 पहुंच गई है। विद्यालय में उपस्थिति भी 80 प्रतिशत के करीब होने लगी। उन्होंने बताया कि 15 साल की सेवा में उन्हे कोई दंड नहीं मिला है। 2018 में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उनके विद्यालय को राज्य स्तर पर पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

इसके साथ ही 2019 में कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय को मंडल स्तर पर चैंपियनशिप मिल चुका है। इसी आधार पर उनका चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि सीएम की मौजूदगी में उन्हे सम्मानित किया गया है। उनको सम्मान मिलने पर डीआईओएस हरिशचंद नाथ, डाॅयट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी, बीएसए अमित सिंह, बीईओ जनार्दन यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसरन यादव, मंत्री अखिलेश कुमार चंद, अमरजीत यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें