फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए 64 शिक्षक

Sat, 06 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें लखनऊ से मुख्यमंत्री के भाषण का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान 64 शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ से लाइव प्रसारण में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक पाठ्यक्रम की योजना अंतर्गत एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है। सीखने की क्षमता का विकास करने के लिए लर्निंग वाई ड्यूग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 746 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को कक्षा 12 तक उच्चीकृत किया गया।
प्रत्येक जनपद में दो मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की स्थापना की जा रही है। लाइव प्रसारण के बाद जनपद स्तर पर विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने पर 55 शिक्षक शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक तथा 9 विशेष शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर प्रशस्ति पत्र उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य डायट धीरेन्द्र त्रिपाठी, बीएसए अमित सिंह ने प्रदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता रंजीत वर्मा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण नवीन श्रीवास्तव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अभय प्रताप शाह, एसआरजी संजय द्विवेदी, भास्कर त्रिपाठी, अशोक कुमार चौहान, एमआईएस इंचार्ज शिव प्रसाद चौधरी, ब्लाॅक एमआईएस अनंत राय सहित एआरपी एवं शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें