फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने बीएसए को घेरा

Thu, 19 May 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
घेराव किया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 वेतन विसंगति को दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव के नेतृत्व में बीएसए का घेराव किया। शिक्षकों ने मांगे पूरी न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी। इसके साथ ही शिक्षकों ने कार्यालय में तैनात एक लिपिक पर भी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि शासनादेश के अनुसार सीधी भर्ती से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त विज्ञान, गणित शिक्षकों को 17140 वेतन दिया गया। इसके बाद पदोन्नति प्राप्त प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय और सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक जो वरिष्ठ है को भी 17140 देने के लिए शासनस्तर से आदेश निर्गत किया गया है। अप्रैल के वेतन में कुछ शिक्षकों को 17140 का लाभ देय किया गया है तथा कुछ शिक्षक उस लाभ से वंचित है। उन्होंने कहा कि शेष वरिष्ठ शिक्षकों को 17140 का लाभ देने के लिए लेखाधिकारी बेसिक को निर्देशित किया जाए। इसके साथ ही कार्यालय में तैनात एक लिपिक के क्रियाकलापों को लेकर पहले भी चेता दिया गया थ।
अभी तक उस लिपिक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि उसके विरुद्ध डीओ लेटर भी नहीं लिखा गया। उन्होंने कहा कि अगर संघ की मांगे पूरी नहीं होती है तो शिक्षक फिर से बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी बीएसए की होगी। इस अवसर पर संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, मंत्री जयराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय नाथ यादव, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष रामनाथ यादव, संयुक्त मंत्री जवाहर लाल गुप्त, सुयेब अहमद, मुरली धर शर्मा, शिव चरन गुप्त समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें