फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं को सम्मानति किया गया

Thu, 19 May 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
मेधावी छात्राओं को सम्मानति किया गया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 सेमरियावां ब्लॉक के अली हसन इंटर कॉलेज पैड़ी के छात्र छात्राओं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता हासिल की है। स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी अंक प्राप्त किया है। मेधावी बच्चों को गुरुवार को समानित किया गया। बच्चों की बेहतर सफलता पर शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
विज्ञापन

प्रबंधक सुहेल अहमद ने बताया कि हाईस्कूल में 140 व इंटर में विज्ञान व कला वर्ग की 79 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा में सभी बच्चों को प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। हाईस्कूल परीक्षा में रजिया खातून ने 85 प्रतिशत, सुमैया खातून ने 84 प्रतिशत, सूबिया ने 83 प्रतिशत, राशिदा खातून व अवधेश ने 82 प्रतिशत व राज कुमार ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में अब्दुल बयान ने 86 प्रतिशत, नुजहत ने 85 प्रतिशत, शमीमा व शाहीन ने 84 प्रतिशत, कुलसूम ने 83 प्रतिशत और रजिया खातून व शालिनी ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। स्कूल के शत प्रतिशत बच्चों के प्रथम श्रेणी में उत्तीण होने पर छात्र छात्राओं ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की है। प्रबंधक सुहेल अहमद ने कहा कि मेधावी बच्चों को मेंहनत से सफलता हासिल की है।  प्रधानाचार्य मुश्ताक अहमद ने कहा कि मेहनत व लगन से सफलता मिलती है। इस अवसर पर रहम तीहा, उजैर आलम, भारती, नसीर अहमद, पूर्व प्रधान बुघरत अली, अब्दुल बारी, अब्दुल कादिर, मेराज अहमद आदि ने बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें