फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे की शिकायत पर जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जे की शिकायत पर जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में की थी गांववालों ने की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। संपूर्ण समाधान दिवस में हुई गड़ही पर अवैध कब्जे की शिकायत के मामले में रविवार को नायब तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडेय महुली क्षेत्र के छितही गांव पहुंचे। इस दौरान गड़ही पर अवैध कब्जे को देखा। उन्होंने खेत की फसल काटने के बाद गांव के सीमांकन कराकर गड़ही से अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया। ग्राम पंचायत छितही के ग्राम प्रधान अलीमुल कदर उर्फ ढिलढिल, पूर्व प्रधान दिलदार हुसेन, जबीउल्लाह ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर गड़ही पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर रविवार को गांव में नायब तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडेय पहुंचे। गड़ही की स्थिति को देखा। ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीण तत्काल गड़ही से अवैध कब्जा हटवाने की मांग करने लगे। नायब तहसीलदार ने बरसात के पानी की निकासी के लिए खेत के काश्तकारों से बातचीत की। आपसी सहमति से यह निर्णय हुआ कि बरसाती पानी निकासी के दौरान कोई बाधा उत्पन्न नहीं करेगा। तब जाकर बरसात पानी निकासी समस्या से मौके पर ही निस्तारण करा दिया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि फसल काटने के बाद पैमाइश कराकर गड़ही पर अवैध कब्जा हटाया जाएगा। इस मौके पर सलीम बाबू, निशार अहमद, मिस्वाह खान, बबलू खान, सुहेल अहमद, सेराज अहमद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें