फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर अपराध में करें त्वरित कार्रवाई : एडीजी

विज्ञापन
कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस लाइन में बैठक करते एडीजी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीजी गोरखपुर डाॅक्टर केएस प्रताप कुमार और आईजी बस्ती दिनेश कुमार पी ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में जिले के अपराध की समीक्षा किया। अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने बिंदुवार जानकारी लेकर गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस टीम को थाना पर आने वाले आगंतुकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए आदेश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने, विभिन्न आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के लिए बताया। वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए।
महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, बरामदगी के लिए शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, शातिर व अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चोरी, लूट, नकबजनी, छिनैती व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण करने, अवैध शराब के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने, आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत थानाक्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने के लिए बताया गया।
बैंक, सर्राफा, ग्राहक सेवा केन्द्र के आसपास कैमरे लगवाने व सुरक्षा सुदृढ़ करने करने के आदेश दिए। गोतस्करी व गोवध संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान एसपी सत्यजीत गुप्ता, समस्त सीओ व जिले के सभी एसओ सहित समस्त शाखा व कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें