धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के सिकरी गांव के ग्राम प्रधान ने गांव के ही सास-बहु समेत चार लोगों के खिलाफ घर पर चढ़कर गाली और जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकरी के ग्राम प्रधान अनिल देव चौधरी पुत्र रामकरन चौधरी ने महुली थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि मंगलवार को गांव के राहुल चौहान पुत्र जोखन चौहान, जोखन पुत्र गोल्हई, जोखन की पत्नी और जोखन की मां नाम अज्ञात शौचालय पात्रता सूची में नाम नहीं देखने पर उनके घर आकर के गाली और जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद