फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धड़ल्ले से बिक रही बिना एक्सपायरी डेट लिखी मिठाई

Thu, 16 Oct 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बाजार में बिक रही मिठाई-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीपावली पर सबसे ज्यादा मिठाई की डिमांड होती है, लेकिन लोग यह नहीं जानते की जो मिठाई वह खरीद रहे हैं वह कब की बनी है, क्योंकि इस पर निर्माण तिथि व एक्सपायरी डेट नहीं होता है।
विज्ञापन

दो दिन पहले खाद्य टीम ने 12 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराया था। बुधवार को तीन क्विंटल पनीर नष्ट कराया है। ऐसे में मिठाई की खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुद्ध और गुणवत्ता से भरपूर मिठाई उपलब्ध करवाने के लिए दुकानदारों को डिस्प्ले मिठाई ट्रे पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य है, लेकिन मिठाई की अधिकांश दुकानों पर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

बिना एक्सपायरी डेट लिखे मिठाइयां बेधड़क बिक रही हैं। हालांकि खाद्य विभाग ने तीन दिन के अंदर कई मिठाइयों को नष्ट कराया है। इनमें सबसे ज्यादा छेना की मिठाइयां शामिल हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दुकानों की लगातार जांच की जा रही है और हिदायत भी दी जा रही है। वहीं डॉक्टर की मानें तो खराब मिठाई खाने से डायरिया, पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और धंधेबाज अधिक मुनाफा कमाने में जुट गए हैं। मिठाइयों में मिलावट का खेल शुरू हो गया है। अगर आप मिठाई खरीदने जा रहे हैं तो सावधानी जरूरी है नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें