फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद-धनघटा मार्ग का सर्वे पूरा, जल्द फर्राटा भर सकेंगे वाहन

Sat, 04 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा खलीलाबाद इस सड़क का होना है चौड़ीकरण।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-धनघटा-न्योरी मार्ग के चौड़ीकरण की उम्मीद जग गई है। 26 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर स्थित प्रमुख चौराहों और गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। साथ ही आंबेडकरनगर, आजमगढ़, प्रयागराज का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

खलीलाबाद से धनघटा होते हुए अंबेडकरनगर के न्योरी तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा दो साल पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की थी। इसके लिए डीपीआर तैयार करने के लिए दो एजेंसियों को लगाया गया, लेकिन आपसी खींचतान में डीपीआर समय से तैयार नहीं हो सका। बाद में इस मामले में डीएम के हस्तक्षेप के बाद नए सिरे से सर्वे का कराया गया। अब सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है। एनएचएआई डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी में हैं।
जिले में करीब 26 किलोमीटर यह सड़क पड़ेगी। यह सड़क करीब 14 मीटर चौड़ी होगी। इस सड़क के चौड़ीकरण से इस मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहों को विकास होगा और व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेगी। इसमें पायलपार, नौरंगिया, विश्वनाथपुर, नाथनगर आदि चौराहे शामिल हैं। भगता निवासी रामानुज, नौरंगिया निवासी सुरेंद्र यादव आदि ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से विकास की गति तेज होने की उम्मीद है। गतिविधियां बढ़ेगी तो लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें