फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चाल प्रतियोगिता में सूरज, अनन्या अव्वल

विज्ञापन
गांधी जंयती के अवसर पर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सीडीओ ने पुरस् - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पैदल चाल प्रतियोगिता में सूरज, अनन्या अव्वल
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम की तरफ से पैदल चाल प्रतियोगिता हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद की तरफ से गांधी जयंती के अवसर पर पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विजयी प्रतिभागियों को प्रभारी सीडीओ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सूरज चौरसिया प्रथम स्थान, शक्तिमान द्वितीय स्थान और रामसहाय को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह से तीन किलोमीटर की पैदल चाल में बालिका वर्ग में अनन्या मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंकिता गुप्ता ने द्वितीय तो रजनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके साथ ही आशुतोष चौधरी, आलोक यादव, सदानंद यादव, श्रद्धा यादव, निशा यादव, अंशिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रभारी सीडीओ डीडी शुक्ल ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत होती है। हारने वाले को और अधिक मेहनत कर आगे की प्रतियोगिता अपना नाम करना चाहिए। इस दौरान डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, चंद्रबली यादव, डॉ. विद्युत विश्वास, शैलेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद, प्रेम प्रकाश सिंह, रामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें