फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्रांडेड के पैकेट में मिलावटी नमक की आपूर्ति... खरीदारों की सेहत से खिलवाड़

Mon, 25 Nov 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में एक साल से नामी कंपनी के नाम पर नमक का धंधा चल रहा था। एक सप्ताह पहले नामी कंपनी को इसकी जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर नकली नमक बरामद किया था।
विज्ञापन

फैक्टरी में नामी कंपनी के रैपर में सादा नमक भरकर बाजार में बेचा जा रहा था। इसकी भनक खाद्य विभाग के साथ आसपास के लोगों को भी नहीं थी। खाद्य विभाग के मुताबिक अगर यह आयोडिन नमक नहीं है तो लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अब विभागीय टीम नमक का सैंपल लेगी। मेंहदावल नगर पंचायत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में तहसील कार्यालय से पहले स्थित एक मकान में शनिवार को पुलिस ने नामी कंपनी के जांच अधिकारी की शिकायत पर छापा मारा।
इस दौरान नामी कंपनी के नमक के पैकेट और पैकिंग करने की सामग्री और खुला नमक बरामद हुआ। नकली नमक की पैकिंग यहां धड़ल्ले से चल रही थी, लेकिन अगल-बगल के लोगों को इस गोरखधंधे की जानकारी तक नहीं थी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों को भी नहीं थी जानकारी : कस्बे के सुनील कुमार, रजनीश, मुन्ना आदि ने बताया कि नकली नमक की पैकिंग यहां होती थी यह जानकारी नहीं थी। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने छापा मारकर मामले का खुलासा किया तो सुनकर सभी दंग रह गए। फैक्टरी के बगल के ही दीपू पांडेय, मनोज अग्रहरि, संतोष कुमार गुप्ता आदि का कहना है कि डुप्लीकेट नमक वह भी नामी कंपनी का बाजार में बिकता रहा और सभी लोग इस्तेमाल करते रहे, लेकिन कभी यह नहीं लगा कि जो नमक हम लोग खा रहे हैं वह असली है या नकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें