फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मियाद खत्म हुए एक माह बीते, गड्ढा मुक्त नहीं हुई शहर की सड़कें

Mon, 25 Nov 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन ने सड़कों को 30 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। करीब एक माह बीतने को है, लेकिन अब तक शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी हैं। गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कें राहगीरों को दर्द दे रही हैं। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन उदासीन हैं।
विज्ञापन


शहर में सड़कों की स्थिति पर गौर करें तो विधियानी मोड़ से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस मार्ग पर काफी मोड़ हैं। साथ ही गड्ढों की भरमार है। ऐसे में आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे इतने बड़े हो गए हैं कि वाहन का पहिया पड़ते ही वाहन एक तरफ झुक जाता है, जिससे यात्रियों की सांसे अटक जाती है। लोगों के आक्रोश बढ़ने पर कुछ जगह ईंट के टुकड़े डाल दिए गए थे, जो अब बिखर गए हैं। इससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

इसी तरह बैंक चौराहा से नेदुला आईपास को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल हो गई है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। साथ ही नेदुुला बाईपास के निकट नाली का पानी भी सड़क पर बहता रहता है। जिससे इस मार्ग पर आने-जाने से लोग कतराने लगे हैं। शहर के निवासी विजय प्रताप, अभय कुमार आदि ने कहा कि सड़काें को गड्ढा मुक्त करने का फरमान यहां बेकार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें