फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा : जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस की रहेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक परीक्षा 14 और 15 मार्च को होगी। इसके लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। इन पर जोनल, सेक्टर के साथ ही पुलिस की निगरानी होगी। खुफिया विभाग भी इस पर नजर रखेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

इसको लेकर बुधवार को पुलिस लाइंस परिसर में डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को केंद्र के अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं।
परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें ताकि अभ्यर्थी एक भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को दिया जाए।
बैठक में एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह, सीओ खलीलाबाद अमित कुमार समेत समस्त थानों के एसओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें