फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पौरोहित्य प्रशिक्षण में छात्रों को मिलेगा ज्योतिष का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ से संचालित हो रहे पौरोहित्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत धर्मसिंहवा में संस्कृत के छात्र-छात्राओं को ज्योतिष एवं कर्मकांड का ज्ञान दिया जाएगा। सोमवार को आदर्श विद्या विलास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मसिंहवा में पौरहित्य सत्र का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

संरक्षक शत्रुघ्न नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पौरोहित्य कार्य एक दैवीय कार्य है, अतः सभी प्रशिक्षकों को श्रद्धा व निष्ठा के साथ इस सत्र के संचालन में सहयोग करना चाहिए। आचार्य इंद्रासन मिश्र ने पौरोहित्य के साथ-साथ छात्रों को ज्योतिष विद्या एवं संस्कृत की शिक्षा देने के लिए भी आग्रह किया। मृणालिनी त्रिपाठी कहा कि पुरोहित साक्षात ईश्वर के प्रतिनिधि होते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र पांडेय, शालिनी, वंदना तिवारी, शालिनी चौबे, पंडित राम अनुज मिश्रा, अनिरुद्ध द्विवेदी, आलोक पांडेय, विष्णु धर द्विवेदी, अंकित शुक्ला, तरुण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें