फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेलहर कला में छात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र में स्थित बेलवा ठकुराई के कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में कक्षा-पांच के छात्र अजीत निषाद और कक्षा-आठ की छात्रा मुस्कान को साइकिल प्रदान की गई। अन्य मेधावी छात्रों को उनकी श्रेणी के अनुसार स्कूली बैग, लंच बॉक्स और स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राधेश्याम यादव ने समारोह को करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी अवसर की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन मिलने पर बच्चे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुप्ता, शिक्षक अब्दुल कलाम, देवेश कुमार राय, अविरल श्रीवास्तव, देवदत्त सुधाकर, रेखा मोदनवाल, सुनीता निषाद सहित अभिभावक लक्ष्मण यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें