संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक नगर से एक किशोरी को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि बस्ती निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ औद्योगिक नगर में किराए पर रहते हैं। 31 मार्च को पति-पत्नी अपने काम पर चले गए थे। 15 वर्षीय बेटी कमरे पर अकेली थी। शाम लगभग 4:00 बजे के आसपास सूरज निवासी कांशीराम आवास ब्लाॅक नंबर-79 उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर खोजबीन व तलाश की लेकिल उसका पता नहीं चल सका है। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम को किशोरी की तलाश के लिए लगा दिया गया है।