बिंदेश्वरी जानकी महाविद्यालय पिंडारी कला में मेंहदावल देते छात्रा को मेंडल देते अतिथि।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
बीएड में बेहतर अंक पाने वाले मेधावी हुए सम्मानित
- विंदेश्वरी जानकी देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। विंदेश्वरी जानकी देवी महाविद्यालय पिंडारीकला में बुधवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बीएड 2019-21 में बेहतर अंक पाने वाले मेधावियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक अनिल चौधरी ने कहा कि सफलता का शार्टकट रास्ता नहीं होता है। इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है और उसका फल मिलता है। मेहनत का फल कभी जाया नहीं होता है। प्रत्येक विद्यार्थी का एक लक्ष्य होना जरूरी है। कभी हार नहीं मानना चाहिए। मन से अच्छी पढ़ाई करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने छात्राओं को सफलता के टिप्स भी दिए। बीएड विभागाध्यक्ष गिरिजेश शुक्ल ने बताया कि बीएड में प्रथम स्थान दिव्या, दूसरा स्थान कुमारी पायल तथा तृतीय स्थान कुमारी दीक्षा को मिला है। जिनको गोल्ड मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवम अग्रहरी, एजाज अहमद अंसारी, माया मिश्रा, विजय शंकर यादव, संजय कुमार, भजुराम यादव, संगीता आदि शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।