फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दोपहर में हुई तेज धूप...शाम को हल्की बारिश, उमस बढ़ी

Tue, 30 Jul 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान पहुंचा 37 तो न्यूनतम 28 डिग्री रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे उमस बढ़ गई और लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि शाम के समय हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अभी बारिश के कम आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली, जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि शाम के करीब सात बजे हल्की बारिश हुई तो कुछ देर के लिए लोगों को राहत मिली, लेकिन फिर उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। शहर के निवासी राजेंद्र प्रसाद, संजय गुप्ता आदि ने कहा कि तेज बारिश न होने और तापमान बढ़ने से उमस बढ़ी है, जिससे परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि शाम को हल्की बारिश जरूर हुई, जिससे थोड़ी देर राहत मिली, लेकिन फिर उमस बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अभी एक सप्ताह तक तेज बारिश के आसार नहीं हैं। छिटपुट बारिश होने की संभावना है। उमस बरकरार रहेगा।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें