- जिलाधिकारी को विद्युत सप्लाई से संबंधित मांग पत्र दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी के नेतृत्व में सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपा। मगहर में विद्युत सप्लाई के तार को सेमरा से जोड़ने की मांग की गई है।
जिलाधिकारी को लिखे पत्र में नगर चेयरमैन अनवरी बेगम ने कहा है कि सूफी संतकबीर की स्थली होने की वजह से विश्व में शांति व सौहार्द का संदेश देने वाला मगहर आजकल विद्युत समस्याओं से घिरा हुआ है। नगर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से व्यापारी, बुजुर्ग, बच्चे व बीमारों को परेशानी हो रही है। खलीलाबाद बगहिया विद्युत सब स्टेशन से इंडस्ट्रियल एरिया, बेलवनिया, चकपिहानी, सरही, धौरहरा, कुईकोल, घनश्यामपुर, रसूलाबाद होकर मगहर बिजली सप्लाई आती है। उक्त रास्ते में जरा सी तेज हवा चलने, आंधी आने बारिश आने से पेड़ व पेड़ की डालियां टूटकर विद्युत तारों, पेड़ों पर गिर जाने से विद्युत तार टूट जाते हैं। ऐसे में सेमरा से तार जोड़ दिया जाए तो समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस मौके पर सभासद अवधेश सिंह, मेंहदी हसन, सुहेल अख्तर आदि मौजूद रहे।