फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का जारी रहा धरना

Fri, 14 Feb 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में आंदोलित बिजली कर्मियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दिया कि जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा तब तक विरोध-प्रदर्शन चलता रहेगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मी कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
शुक्रवार को विद्युत कर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। चेतावनी दिया कि सुधार और संघर्ष के मंत्र के साथ निजीकरण के विरोध में आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

कर्मियों ने कहा कि पूर्व में हुई वार्ता में कहा गया था कि बिजली कर्मियों को विश्वास में लेकर वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाएगा, लेकिन एकतरफा निर्णय लेकर निजीकरण थोपा जा रहा है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
इस दौरान इंजीनियर राजेश कुमार, मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, हिफजुर्रहमान अंसारी, संजय यादव, आशीष कुमार, दिलीप सिंह, राघवेंद्र, लालचंद्र यादव, दिनेश चंद्र, विवेक पासवान, महेंद्र जायसवाल, श्रवण प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें