संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राजनीति विज्ञान विभाग में अमेरिकी टैरिफ का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें 12 प्रतिभागियों भाग लिया।
इसमें वैष्णवी बीए द्वितीय वर्ष प्रथम, अतुल बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय और आकाश बीए द्वितीय वर्ष तीसरे पर रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. शशिकांत राव ने कहा कि आज भारत विश्व राजनीति को एकध्रुवी एवं अमेरिका केंद्रित से बदल कर बहुध्रुवी बनाने की ओर अग्रसर है। आज भारत वैश्विक मंचो पर संपूर्ण ग्लोबल साऊथ को नेतृत्व देने का कार्य कर रहा है। जिससे अमेरिका जैसे देशों को चुनौती मिल रही है और इसी कारण भारत पर यह टैरिफ आरोपित किया गया है। संवाद