फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्काउट गाइड की उपयोगिता और महत्व की दी जानकारी

Sat, 20 Sep 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को भारत स्काउट गाइड गोल मार्केट महानगर लखनऊ के निर्देशन में स्काउट गाइड के अध्यापक और अध्यापिकाओं का एक दिवसीय विग्नर्स कोर्स संपन्न हुआ। जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद से और माध्यमिक विद्यालयों के 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण शिविर में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मंडल राकेश सैनी ने समस्त प्रतिभागियों को स्काउट गाइड की उपयोगिता एवं महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कि प्रशिक्षण में जो कुछ सीखा है अपने विद्यालयों में जाकर और छात्रों के बीच स्काउट गाइड के माध्यम से उन्हें देश सेवक समाज सेवा जैसे सेवा कार्य के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला गाइड कमिश्नर निशा यादव एवं समापन जिला सचिव रविप्रकाश श्रीवास्तव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें