फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच से 31 अक्तूबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान

Sat, 20 Sep 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि पांच से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य के द्वारा किए जा रहे कार्यों में गुुणवत्ता एवं प्रगति की मॉनीटरिंग करते रहने के लिए निर्देशित किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीपी पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में पांच से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 11 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की समन्वयता के साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, दस्तक अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी मॉनीटरिंग डब्लूएचओ व यूनीसेफ सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वयता बनाकर अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।

इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें