बखिरा में दुकान की जांच करती खाद्य टीम-स्राेत खाद्य टीम
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को नवरात्र, दशहरा को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच की। इस क्रम में बखिरा क्षेत्र के दो दुकानों की जांच की और वहां से दो नमूने लिए। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया।
सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि नवरात्र व दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य, पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से खलीलाबाद तहसील के बखिरा कस्बे में स्थित बैजनाथ किराना स्टोर से सिंघाड़ा आटा का नमूना लिया गया। इसके साथ ही यश किराना स्टोर से मूंगफली दाना का नमूना लिया गया है। इसमें संदेह था। कुल दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोेगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल और बृजेश कुमार मौजूद रहे।