फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कटान स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
घाघरा नदी द्वारा तुरकौलिया गांव के समीप एमबीडी बाद के बगल किए जा रहे कटान स्थल का जायजा लेते सपा क? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कटान स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

सरकार बनने पर बाढ़ और कटान से निजात दिलाने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार सुबह तुर्कवालिया नायक के पास घाघरा नदी द्वारा किए जा रहे कटान का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौजूद जनता को आश्वासन दिया कि यदि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो घाघरा नदी की बाढ़ और कटान से निजात दिलाने का स्थाई उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में किसान, नौजवान, पटेल यात्रा के क्रम में आए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने धनघटा क्षेत्र के तुर्कवालिया नायक गांव के प्रधान और सपा के जिला सचिव वीरेंद्र यादव के घर रात में रुके। बुधवार सुबह वे उस स्थान पर पहुंचे जहां घाघरा नदी एमबीडी बांध पर कटान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के हर मुद्दे पर असफल साबित हो रही है। यहां पर ही जिस कटान को बोल्डर और जिओ ट्यूब से रोके जाने की जरूरत है वहां पर मिट्टी भरी बोरी डाली जा रही है। जिससे कटान थम नहीं रही है। इस दौरान पर वीरेंद्र यादव, विनोद यादव, कृष्ण चंद, रामचंद्र, जशोदा, केशव राजभर, राहत हुसैन, जयराम यादव, अनिल यादव, रामपति निषाद, जय करन निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें