फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का कड़ाई से कराएं अनुपालन : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता का कड़ाई से कराएं अनुपालन : एसपी
विज्ञापन

धनघटा में क्लस्टर प्रभारियों के साथ की बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चुनाव कराए जाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। अराजकतत्वों को समय से चिह्नित करके उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। ये बातें एसपी ने धनघटा में आयोजित महुली और धनघटा के क्लस्टर प्रभारियों की बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, सकुशल, भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराए जाने के लिए समस्त क्लस्टर प्रभारियों से उनके क्षेत्र में पड़ने वाले संवेदनशील/अतिसंवेदनशील बूथों के संबंध में जानकारी ली गई। सभी क्लस्टर प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। मतदाताओं से मिलकर उन्हें चुनाव की आदर्श आचार संहिता से अवगत कराएं। चुनाव के दिन सभी मतदान केंद्रों व संबंधित गांवों में भ्रमणशील रहेंगे। ताकि कोई भी मनबढ़/दबंग किस्म का व्यक्ति किसी मतदाता को मतदान करने से रोक न सके। मतदान को प्रभावित करने वाले कार्य या पैसों का प्रलोभन, शराब आदि वितरण न कर सके। इसके साथ ही चुनाव के दौरान ड्रोन का समुचित प्रयोग करने व चुनाव पूर्व क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के लिए पैदल मार्च करें। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव आचार संहिता की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन हो। इस दौरान सीओ रामप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक महुली कृष्णदेव सिंह, प्रभारी निरीक्षक धनघटा विनय कुमार पाठक, पीआरओ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें