फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की नौजवान पटेल यात्रा का स्वागत होगा : संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की नौजवान पटेल यात्रा का स्वागत होगा : संतोष
विज्ञापन

कार्यक्रम की सफलता को लेकर सपा कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल 14 सितंबर को जिले में उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर आएंगे। यात्रा को लेकर आ रहे प्रदेश अध्यक्ष का मनियरा में स्वागत होगा। ये बातें सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल महाराजगंज से चलकर जिले में आएंगे। जिनका स्वागत करमैनी पुल पर किया जाएगा। उसके बाद मेंहदावल होते हुए खलीलाबाद आएंगे तथा मनियरा में एक सभा को संबोधित करेंगे। मनियरा में ऐतिहासिक स्वागत होगा। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ता समय से मनियरा में पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आने वाले विधान सभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है और जनता सपा की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें