फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने ब्लॉक प्रमुख पद के तीन प्रत्याशियों की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने ब्लॉक प्रमुख पद के तीन प्रत्याशियों की घोषणा की
विज्ञापन

खलीलाबाद से श्याम बिहारी पासवान, बघौली से चंद्रावती देवी व सेमरियावां से मजहरूनिशा को बनाया प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए बुधवार को समाजवादी पार्टी ने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से घोषित प्रत्याशियों के पक्ष में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर तीन ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद अनुसूचित सीट के लिए श्याम बिहारी पासवान उर्फ गोलू को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही बघौली ब्लॉक अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट पर चंद्रावती देवी तथा सेमरियावां महिला सीट पर मजहरूनिशा को ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी कार्यालय पर हुई घोषणा के दौरान वरिष्ठ सपा नेता जयराम पांडेय, सुनील सिंह, लोरिक यादव, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें