फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में कलाम की जगह जय चौबे को टिकट मिलने की रही चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा में कलाम की जगह जय चौबे को टिकट मिलने की रही चर्चा
विज्ञापन

पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने खुद टिकट कटने की की पुष्टि
सपा जिलाध्यक्ष बोले, टिकट बदलने की सूचना है, पर अभी तक नहीं मिली है अधिकृत सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा सीट से सपा के घोषित प्रत्याशी का टिकट बदलने की चर्चा बृहस्पतिवार को दिन भर होती रही। तीन दिन पूर्व घोषित प्रत्याशी पूर्व विधायक अब्दुल कलाम की जगह सदर विधायक जय चौबे को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा छायी रही। पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने जहां अपना टिकट कटने की पुष्टि की, वहीं, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने टिकट के बदलाव होने की बात तो बताई, लेकिन अभी तक पार्टी से इस संबंध में अधिकृत सूची नहीं मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने सात फरवरी को खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अब्दुल कलाम को प्रत्याशी घोषित किया था। बृहस्पतिवार को अचानक सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के टिकट कटने और उनकी जगह सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे को प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना वायरल हुई। वैसे बृहस्पतिवार को ही पूर्व विधायक अब्दुल कलाम अपना नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रहे थे। अचानक उन्हें पार्टी ने लखनऊ बुला लिया। जबकि सदर विधायक जय चौबे तीन दिनों से लखनऊ में ही डेरा डाले हुए थे। पूर्व विधायक एवं खलीलाबाद से घोषित प्रत्याशी अब्दुल कलाम ने बताया कि यह सच है कि उनका टिकट कट गया है, लेकिन किसे टिकट मिला है, यह जानकारी उन्हें नहीं है। पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसका वह सम्मान करते हैं। जबकि सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने बताया कि खलीलाबाद से घोषित प्रत्याशी पूर्व विधायक अब्दुल कलाम का टिकट कटने और उनकी जगह सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे को उम्मीदवार बनाने की सूचना मिली है, लेकिन इस संबंध में अभी तक पार्टी कार्यालय से कोई अधिकृत सूची नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें