फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कभी धूप तो कभी छाए रहे बादल...हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ी

Thu, 01 Aug 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सप्ताह तक बीच-बीच में बारिश के आसार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह में तेज धूप निकली तो उमस बढ़ गई। जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद बादल छाए गए और हल्की बूंदाबांदी हुई। लोगों को इससे थोड़ी राहत तो जरूर मिली लेकिन उमस बढ़ गई।
बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह तेज धूप निकलने के साथ ही उमस काफी बढ़ जाने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोग गर्मी से परेशान रहे। जहां छांव दिखा वहीं ठहर कर गर्मी से बचने का प्रयास करते दिखे। हालांकि दोपहर बाद फिर मौसम बदला और बादल छा गए, जिससे थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में बदलाव हुआ है। मानसून सक्रिय है और अगले एक सप्ताह तक बीच-बीच में बारिश होने रहने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें