फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोशल आडिट टीम ने ग्रामीणों से ली विकास कार्यों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिपरा प्रथम, संमथा, सियाकाटाई, सोनौरागुमनराय, रमवापुर गांव में हुई सोशल ऑडिट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेलहर। सोशल ऑडिट टीम ने बुधवार को बेलहर कला ब्लॉक के पिपरा प्रथम, समंथा, सियाकाटाई, सोनौरागुमानराय, रमवापुर ग्राम पंचायत में बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली।
ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायत पिपरा प्रथम, समंथा, सियाकाटाई, सोनौरागुमानराय, रमवापुर में मनरेगा के तहत 2023-24 में कराए गये विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास की प्रगति के बाबत जानकारी भी लाभार्थियों से लिया गया। लोगों ने ग्राम प्रधान विश्वनाथ मौर्य के द्वारा कराए गए विकास कार्यों से सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूछे जाने पर बताया कि ग्राम पंचायत समंथा में कृष्णा चौधरी के घर से गंगा विष्णु के घर तक नाला निर्माण कार्य हुआ है, शिव मंदिर के पूर्व अमृत सरोवर निर्माण कार्य हुआ है। बैठक की अध्यक्षता समंथा में राम शंभू, सियाकाटाई में यदुवंशी यादव, सोनौरागुमनराय में राजाराम, पिपरा प्रथम में सरजू प्रसाद ने की। इस दौरान ग्राम प्रधान कोमल प्रसाद, डिंपल सिंह, विश्वनाथ मौर्य, शिवशंकर चौरसिया, धनुष धारी यादव, श्यामजी यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें