सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने बुधवार को विकास भवन गेट पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
सभी ब्लॉक के सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने बुधवार को विकास भवन गेट पर प्रदर्शन किया। सदस्यों ने चयन की व्यवस्था बदलने और टीम में शामिल सदस्यों का मानेदय पांच हजार निर्धारित करने की मांग की। जिला विकास अधिकारी को सात सूत्री मांगपत्र दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष लल्लन यादव ने कहा कि सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का प्रतिवर्ष चयन किया जाता है, जो गलत है। जो कार्य कर रहे हैं, उन्हें समायोजित किया जाए। मानदेय बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। कहा कि शासनादेश के मुताबिक सोशल ऑडिट को एक स्वतंत्र इकाई बनाएं। जिला महामंत्री रामानंद कन्नौजिया ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में सोशल ऑडिट कैलेंडर जारी करके कार्य कराया जाए। मांग उठाई कि दूसरे न्याय पंचायत में जाने पर यात्रा भत्ता दिया जाए।
साथ ही केंद्र सरकार की समस्त योजनाओं का सोशल ऑडिट कराया जाए। प्रदर्शन में अभय शुक्ला, अष्टभुजा सिंह, अमित सिंह, द्विजेंद्र नाथ पांडेय, दिलीप कुमार पांडेय, राजाराम यादव, राधेश्याम, राम भजन यादव, अंगद, अमरेंद्र, परमात्मा प्रसाद, शिवम, अंजनी देवी, दुर्गेश कुमार आदि शामिल रहे।