फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरकारी कार्यालय और भवनों में लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर

Sun, 23 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर सभी सरकारी कार्यालयों व भवनों पर अब स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए मार्च तक का समय दिया गया है। ऐसा न कर पाने की दशा में भारत सरकार की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत दिया जाना वाला अनुदान रोका जा सकता है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने प्रबंध निदेशकों को भेजे पत्र में कहा गया कि एएमआईएसपी योजना के अंतर्गत सरकारी कार्यालयों, भवनों पर प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाया जाना है। यह कार्य प्रत्येक दशा में मार्च तक पूरा कराना है। लगातार समीक्षा बैठकों में इसकी प्रगति के अनुश्रवण के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कारगर पहल नहीं हुई है।
ऐसे में 31 मार्च तक हर हाल में सभी सरकारी कार्यालयों व भवनों पर स्मार्ट मीटर अवश्य लगवा दिया जाए। उन्होंने पत्र में जिक्र किया है कि स्मार्ट प्री पेड मीटर स्थापित न हाेने की दशा में भारत सरकार की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत मिलने वाला अनुदान रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ खलीलाबाद केएन शुक्ल ने कहा कि जल्द ही सरकारी कार्यालयों व भवनों पर स्मार्ट मीटर लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें