फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डंडे से पीटकर भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 शारदा की फाइल फोटो
विज्ञापन
संतकबीरनगर/धर्मसिंहवा। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के करहना गांव में देवर ने डंडे से पीटकर भाभी की हत्याकर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। वहीं पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के करहना गांव की निवासी शारदा देवी (35) का मंगलवार की रात में उनके देवर सूरज से विवाद हो गया। इसके बाद देवर ने डंडे से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका शारदा के पति राजू चौहान के लगभग 7- 8 वर्ष पूर्व अयोध्या से लापता हो गए थे। इसके बाद शारदा की शादी राजू चौहान के तीसरे भाई राजबहादुर से लगभग 5- 6 साल पूर्व पारिवारिक सहमति के बाद हुई थी।
विज्ञापन

राजबहादुर को लगभग चार साल पूर्व फालिज मार दिया था। पहले पति से 3 बच्चे शिल्पा 13 साल, रेखा 12 साल व विजय 9 साल तथा दूसरे पति से एक लड़का विराट 6 साल का है।
बताया जाता है कि उनका देवर सूरज उनके चरित्र पर संदेह करते हुए कुछ कह रहा था, इसी को लेकर विवाद हुआ। घटना की जानकारी होने के बाद एसओ धर्मसिंहवा सरोज शर्मा, सीओ सर्वदवन सिंह, ट्रेनी सीओ अमित कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतक के भाई बेलहरकला थाना क्षेत्र के घिसियावनपुर गांव निवासी संजय चौहान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें