संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा गोविंद गांव में मंगलवार की देर रात छत की कुंडी से लटक कर एक युवक ने जान दे दी। एसओ दुधारा इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को ग्राम चौकीदार रामनाथ निवासी पिपरा गोविंद से सूचना मिली कि उनके गांव के बमभोले कुमार लोध पुत्र सोहरत उर्फ भूमिहारे उम्र करीब 35 वर्ष अपने मकान के कमरे में छत की कुंडी से रस्सी के सहारे गले में फंदा लगाकर लटक कर आत्महत्या कर लिया है।
सूचना के बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
इस संबंध में परिजनों एवं आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद