फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट अशोक व गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्राट अशोक व गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया
विज्ञापन

तिघरा/बखिरा। बृहस्पतिवार को सम्राट अशोक क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक लाट के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा कई गांवों से होकर कोपिया टीले पर पहुुंची। शोभायात्रा में लोग हाथों में तिरंगा, अशोक लाट का स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। मुख्य अतिथि सुरेश मौर्या थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा बघौली से शुरू होकर बालूशासन, करैली, बकहा, बघुआ, तिघरा होते हुए कोपिया टीले पर पहुंची। यहां हुई सभा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश मौर्य ने कहा कि गौतम बुद्ध के बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक का मन आत्मग्लानि से भर गया। इसके बाद उन्होंने बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लिया था। अशोक ने बौद्ध धर्म को पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार करने के साथ सैकड़ों लाट का भी निर्माण किया। क्लब के प्रदेश समिति के सदस्य रामनरायन मौर्य ने कहा कि पूरे विश्व में शांति स्थापित करना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। इस दौरान राज कपूर, प्रधान मान सिंह, राम मिलन मौर्य, राम प्रताप मौर्य, विजय, मंगल मौर्य, राम अशीष मौर्य, राम कृपाल मौर्य, अंबिका राय, राम नरायण मौर्य, लक्ष्मण निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें