फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को कबीर मय बनाने में जुटी नगर पालिका

विज्ञापन
एनडी पांडेय गली के पास दीवाल पर नगरपालिका ने कबीर का चित्र ओर दोहा लिखवाया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
शहर को कबीरमय बनाने में जुटी नगर पालिका
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर संत कबीर के चित्र उकेरने के साथ लिखे जा रहे हैं दोहे
संतकबीरनगर। जनपद मुख्यालय का सृजन हुए करीब 25 साल हो गए हैं, लेकिन जिला मुख्यालय पर संत कबीर की एक प्रतिमा ही लगी है। अब नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र को कबीर मय बनाने में जुट गई है। ओवरब्रिज से लेकर विभिन्न स्थानों पर संत कबीर के चित्र उकेरने के साथ उनके दोहे लिखे जा रहे हैं। इसके जरिए यहां आने वालों को कबीर के संदेश देने के साथ शहर को सुंदर लुक दिया जा रहा है।
वर्ष 1997 में जिले का सृजन किया गया था। खलीलाबाद को जनपद मुख्यालय बनाया गया। इसके बाद भी यहां आने वाले लोगों को यह अहसास नहीं हो रहा था कि दुनिया को आपसी प्रेम व भाईचारा का संदेश देने वाले संत कबीर का कोई चिह्न जनपद मुख्यालय पर है। डीघा बाईपास के पास एक अदद संत कबीर की प्रतिमा जरूर लगी है। हालांकि संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर के सुंदरीकरण तेजी से चल रहा है। इस बीच नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने शहर को कबीर मय बनाने की मुहिम शुरू की।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मुखलिसपुर तिराहा ओवरब्रिज की दीवारों पर संत कबीर के चित्र उकेरने के साथ उनके दोहे खिलवाए जा रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर भी संत कबीर से जुड़े दोहे लिखवाए जा रहे हैं। इसके पीछे नगरपालिका प्रशासन की मंशा है कि जनपद मुख्यालय आने वालों को संत कबीर से जोड़ा जाए। शहर को सुंदर लुक देने के लिए डिवाइडर व चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं के ईदगिर्द लाइटें लगाई जा रही हैं। बीच-बीच में हाई मास्ट लाइटें भी लग रही हैं। इससे शहर दुधिया रोशनी से भी जगमगाएगा।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा का कहना है कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहिम शुरू की गई है। यह जिला संत कबीर के नाम से जाना जाता है, इसलिए विभिन्न स्थानों पर उनके दोहे आदि लिखवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

...
कोट
संत कबीर ने दुनिया को प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया है। यहां उनके अनुवायी भी आते हैं। शहर में आने वालों को अब जगह-जगह संत कबीर का संदेश देने वाले दोहे दिखाई देंगे।
सुरेश मौर्य, ईओ नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें