कलेक्ट्रेट में नांमाकन पत्रो की जांच करते आरो ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खलीलाबाद में छह और मेंहदावल में एक पर्चा खारिज
- खलीलाबाद में 16, मेंहदावल में 14 और धनघटा में 12 प्रत्याशियों के पर्चे मिले वैध
- तीनों विधानसभा सीट पर कुल 42 प्रत्याशियों के पर्चे वैध मिले
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिसमें में कुल सात पर्चा खारिज हो गया। तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 42 प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जिले में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा।
विधानसभा चुनाव के लिए चार फरवरी से 11 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान कुल 49 पर्चा दाखिल हुआ था। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिसमें मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा और निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी अनिल कुमार त्रिपाठी हैं। अनिल कुमार त्रिपाठी ने पहले भारतीय जनता पार्टी से पर्चा दाखिल किया था, लेकिन उन्होंने भाजपा का सिंबल दाखिल नहीं किया था। बाद में वे निषाद पार्टी से भी नामांकन पत्र भरे और सिंबल दाखिल किए थे। भाजपा प्रत्याशी के रुप में दाखिल किया गया नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। जबकि निषाद पार्टी से भरा गया अनिल कुमार त्रिपाठी का पर्चा वैध पाया गया। मेंहदावल सीट पर कुल 14 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जांच में सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। एडीएम ने बताया कि खलीलबाद सीट पर कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दखिल किया था। जिसमें छह प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए हैं। पर्चा खारिज होने वाले प्रत्याशियों में राजकुमार, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, मुन्नीलाल, रवि कुमार, सत्यनारायन और सुरेश मौर्य शामिल हैं। इस सीट पर कुल 16 प्रत्याशियों का पर्चा वैध मिला है। इसी तरह धनघटा क्षेत्र में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सभी 12 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 42 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं। जिसमें खलीलाबाद से 16, मेंहदावल से 14 और धनघटा से 12 प्रत्याशियों के पर्चे वैध मिले हैं। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को नाम निर्देशन पत्र वापसी और सिंबल आवंटित किया जाएगा। उसके बाद किस विधानसभा क्षेत्र में कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचेंगे, इसकी सही तस्वीर सामने आएगी।