जिले में मिले सात कोरोना पॉजिटिव
- खलीलाबाद, सेमरियावां और बघौली के रहने वाले हैं संक्रमित
- शहर में कही भी नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीनगर। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले में कोरोना के सात पॉजिटिव मिले हैं। यह खलीलाबाद, सेमरियावां और बघौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी निगरानी कर रही है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले 18 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय व्यक्ति और 23 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सेमरियावां क्षेत्र के एक महिला और एक व्यक्ति, बघौली क्षेत्र के 18 वर्षीय एक युवक, हैंसर बाजार की रहने वाली 52 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इन सभी को बुखार और खांसी आ रही थी। जांच कराया तो पॉजिटिव निकले। सभी को दवा देकर होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब जिले में 15 एक्टिव केस हो गए हैं। दो साल में जिले में 8,175 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
0000000
जिले में कोविड प्रोटोकाल का नहीं हो रहा पालन
जिले में लगातार मरीज मिलने के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं। कई लोग बिना मास्क के बाजारों में निकल रहे हैं। कही भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। बाजारों और दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रह रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोग सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिना मास्क के बाजारों में न निकले। संक्रमण के दर को रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन अति आवश्यक है।