फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला थाना और पिंक बूथ पर सात शिकायतों का हुआ निस्तारण

Sun, 10 Aug 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना व खलीलाबाद पिंक बूथ पर एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत रविवार को सात शिकायतों का निस्तारण हुआ। पिंक बूथ परिवार परामर्श केंद्र सर्किल खलीलाबाद पर प्रभारी अंजली सरोज एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी, प्रमोद त्रिपाठी व सुनीता गौतम की अध्यक्षता में दो शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ज्योति व रोहित, गुड़िया शाह व जहीर शाह के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। वहीं परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में पांच मामले की सुनवाई हुई। इसमें सोनी व संजीव, सीमा व बृजेश, सजरुन्निशा व मोहम्मद हबीब, रूजीना खातून व सुफियान, सुशीला निषाद व अंकुर को समझाकर साथ रहने के लिए तैयार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें