फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के अपहरण का आरोपी भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका के अपहरण का आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। पुलिस ने शनिवार को बालिका के अपहरण के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम अतरीनानकार की रहने वाली आठ वर्षीय बालिका को आरोपी अपनी बाइक पर बैठाकर मेंहदूपार की तरफ भाग रहा था। ग्रामीणों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया था। आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। तलाशी में आरोपी की जेब से कामोत्तेजना से संबंधित दवा भी मिलने की बात पुलिस बता रही है। बालिका की मां का आरोप है उसकी आठ वर्षीय बेटी को सड़क पर खेलते समय सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के गांव कलानाखोर निवासी गोपाल उर्फ झिनकू बाइक पर बैठाकर मेंहदूपार की तरफ चला गया था। एसओ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी गोपाल उर्फ झिनकू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की जेब की तलाशी ली गई। उसके पॉकेट से दवा की दो टेबलेट भी मिली है। उन्होंने बताया कि आरोपी की जेब से मिलने वाली दवा कामोत्तेजना के लिए प्रयोग की जाती है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें