फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने को लेकर हुई कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने को लेकर हुई कार्यशाला
विज्ञापन

टीबी प्रिवेंटिव कार्यक्रम के तहत प्राइवेट चिकित्सकों की हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएचआरआई (सेंटर फार हेल्थ रिसर्च एंड इनोवेशन) व क्षय रोग विभाग के तत्वावधान में टीबी प्रिवेंटिव थैरेपी कार्यक्रम पर बृहस्पतिवार को शहर के एक होटल में प्राइवेट चिकित्सकों की कार्यशाला हुई। जिसमें सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार वर्ष 2025 तक क्षय रोग को देश से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसी दशा में यह जरूरी है कि क्षय रोग के उन्मूलन के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों में समाज के लोगों के साथ ही चिकित्सक भी पूरी तरह से सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षय रोग के प्रसार को रोकने के लिए ही टीपीटी (टीबी प्रिवेंटिव थैरेपी) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने में प्राइवेट चिकित्सकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एसडी ओझा ने कहा कि क्षय रोग को समाप्त करने में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सामाजिक संगठनों, आमजन, प्राइवेट चिकित्सकों तथा अन्य लोगों को समन्वित रूप से आगे आना होगा। क्षय रोगियों के इलाज के साथ ही उनके पोषण में भी सहयोग आवश्यक है, तभी इस रोग को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एके सिन्हा ने कहा कि क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं के जरिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इन प्रयासों में और भी तेजी लाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर क्षय रोग उन्मूलन अभियान में विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंडलीय सलाहकार डॉ पी एस प्रीति, डॉ सियाराम यादव, रामबास विश्वकर्मा, अमित आनंद, ईश्वरचंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें