फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ : राकेश

विज्ञापन
बेलहर ब्लॉक में आयोजित राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्यक्रम को संबोधित करते मेंहदावल विधायक।सं? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
भाजपा शासन में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ : राकेश
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों का कार्यक्रम हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। विकास खंड बेलहर के परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं समस्त विभागों के साथ समन्वय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरकार की चल रहीं योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई।
विज्ञापन

मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का चौमुखी विकास किया है। भाजपा सरकार ने जन-जन के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। सभी अधिकारी कर्मचारी समन्वय बनाकर शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। जिला दिव्यांगजन अधिकारी प्रियंका यादव ने कहा कि जिसका दिव्यांग पेंशन नहीं बनी है, वे ऑनलाइन करके ब्लॉक पर फार्म जमा करें, उन लाभार्थियों की पेंशन बन जाएगी। इस दौरान पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, बीडीओ सौरभ पांडेय, महेंद्रनाथ राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी, एडीओ पंचायत सभाजीत यादव, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कुमार पांडेय, रमाकांत मौर्या, मंडल अध्यक्ष अजीत राय, भीम बाहदुर सिंह, महेश लोधी, दयाराम, प्रधान संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ मौर्या, फूलचंद यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी देव प्रताप सिंह, देवेश कुमार गोस्वामी, बबलू निषाद, विपिनचंद्र, चंदन सिंह, सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें