संतकबीरनगर/ मेंहदावल। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन क्रम में बुधवार को बीएसए अमित कुमार सिंह की उपस्थिति में डीपीआरसी भवन परिसर में ईसीसीई एजुकेटर्स के लिए विद्यालय चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसमें 85 ईसीसीई एजुकेटर द्वितीय चरण के चयनित अभ्यर्थी को विद्यालय आवंटन कर उन्हें अपने आवंटित विद्यालयों पर निर्धारित समय पर पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
इंटिको प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के माध्यम से 100 एजुकेटरों का आबाद्धीकरण किया जाना है। इसके सापेक्ष 93 एजुकेटर्स का चयन किया गया है। इसके चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के क्रम में 85 एजुकेटर्स को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। जिन एजुकेटर द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं किया गया है वे सीधे अपने विद्यालय पर जाकर ज्वॉइन करेंगे। उन्हें नियुक्ति पत्र खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विभाग द्वारा हर बाल वाटिका का संचालन परिषदीय स्कूल में ही कराया जाएगा। बाल वाटिका में नौनिहालों को पढ़ाई के साथ ही विभिन्न गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। ताकि बच्चे अन्य गतिविधियों से जुड़कर शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि की जानकारी कर सकेंगे।
इस अवसर पर बीईओ खलीलाबाद जनार्दन यादव, बीईओ मुख्यालय महेंद्र प्रसाद, जिला समन्वयक प्रशिक्षण नवीन श्रीवास्तव, जिला समन्वयक निपुण अमित कुमार मिश्रा, एसआरजी संजय कुमार द्विवेदी, एआरपी आलोक सिंह, ब्लाक एमआईएस अनंत प्रकाश राय समेत कई मौजूद रहे।