बेलहर। वन विभाग के मेंहदावल रेंज बेलहर कला में विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम क्षेत्रीय वन अधिकारी मेंहदावल अजय कुमार तिवारी की उपस्थिति में आयोजित किया। कार्यक्रम में हाथी की उपयोगिता, वास स्थल, पर्यावरण संतुलन में हाथी के महत्व आदि विषयों पर क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान वन रक्षक संतोष, हरीश, गोविंद सहित रेंज कर्मियों के साथ ग्रामीण भी उपस्थित रहे। संवाद